फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lokmanya Tilak Express will go from Shahganj and Jaunpur Junction

Jaunpur News: शाहगंज व जौनपुर जंक्शन से जाएगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

Wed, 22 Nov 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lokmanya Tilak Express will go from Shahganj and Jaunpur Junction
जौनपुर। शाहगंज व जौनपुर जंक्शन से मुंबई जाने के लिए यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन का शुभारंभ किया गया। यह ट्रेन मऊ से मुंबई तक जाएगी। जिले में बुधवार को इसको इन स्टेशनों पर रुकने पर हरी झंडी सांसद व विधायक ने दिखाई। इस दौरान स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ यात्रियों ने भी ट्रेन का स्वागत किया।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर 7.10 बजे पहुंची लोकमान्य तिलक का जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्याम सिंह यादव व पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां पर पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह, आरक्षण प्रभारी अनुराग तिवारी, विनीत त्रिपाठी, सहायक मंडल अभियंता अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। शाहगंज : शाहगंज के प्लेटफार्म नंबर एक पर लोकमान्य तिलक 6.37 बजे पहुंची। इस दौरान पहले से खड़े विधायक रमेश सिंह ने ट्रेन चला रहे लोको पायलट राजेंद्र प्रसाद व सहायक रत्नाकर कुमार पटेल का माला पहनाकर स्वागत किया। दो मिनट बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हो गई। इस दौरान कार्यकर्ता व यात्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed