{"_id":"663f7eb68f5ee183a20c78ec","slug":"lok-sabha-election-yuva-sammelan-chief-minister-pushkar-singh-dhami-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: ‘देश को बांटने की विचारधारा है इंडी गठबंधन’, पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षियों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: ‘देश को बांटने की विचारधारा है इंडी गठबंधन’, पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षियों पर साधा निशाना
Sat, 11 May 2024 07:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 07:51 PM IST
सार
Lok Sabha Election: पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसभा में उपस्थित युवाओं का उत्साह यह बता रहा है कि जौनपुर से भाजपा प्रचंड मतों के साथ विजयश्री प्राप्त करने जा रही है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
युवा सम्मेलन के दौरान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में तुष्टिकरण का जो खेल चला है इसके जिम्मेदार कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग हैं। देश में 60 साल तक इनकी सरकारें रही हैं और इन्होंने हमेशा तुष्टीकरण को ही बढ़ावा दिया है। इंडी गठबंधन के नेताओं की देश को बांटने की विचारधारा और पाकिस्तान प्रेम को जनता भलीभांति जानती है।
विज्ञापन
यह बातें शनिवार को सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित युवा सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। उन्होंने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के लिए समर्थन भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पीएम कौशल विकास और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से लाभान्वित होकर देश के युवा स्वावलंबन और रोजगार की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में देश में अभूतपूर्व निवेश हुआ है। जिसके माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।
इस मौके पर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेंद्र मौर्य, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि उपस्थित रहे।