फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok Sabha Election pm modi in jaunpur for public meeting

Lok Sabha Election: जौनपुर में PM Modi की जनसभा आज, दो सीटों पर जीत के लिए बनाएंगे सियासी गणित

Thu, 16 May 2024 09:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 May 2024 09:28 AM IST
सार

Lok Sabha Election: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय अध्यक्ष को लगाया जाएगा। पीएम मोदी के साथ मंच पर 40 कुर्सियां लगाई जाएंगी। वाहनों के आवागमन एवं पार्किंग के लिए जेसीज चौराहा, बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में व्यवस्था की गई है। शहर में प्रवेश के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। पिछले तीन, चार दिनों से ही बास-बल्लियां और टेंट लगाया जा रहा था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election pm modi in jaunpur for public meeting
पीएम मोदी की जनसभा के लिए हो चुकी है तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठे चरण में होने वाले चुनाव के लिए जौनपुर का सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा के प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीडी कॉलेज के उमानाथ सिंह मैदान में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इस दौरान वे जहां जनता से सीधे संवाद करेंगे, वहीं कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

विज्ञापन


जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से 2019 में बसपा उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी, तो मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से बीपी सरोज ने 181 वोट के मामूली अंतर से सीट जीती थी। पूर्वांचल के सियासी समीकरण के अनुसार आजमगढ़ के बाद जौनपुर भी सपा का गढ़ मानी जाती है। 
विज्ञापन


इसका परिणाम यहां पर 2022 के चुनाव में देखने को मिला था, यहां पर तब जिले की नौ विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर सपा गठबंधन ने जीत दर्ज की। जबकि चार सीटों में दो पर भाजपा और दो पर उनके सहयोगी दलों को जीत मिली। कार्यक्रम के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे और यहां से सीधे सड़क मार्ग से टीडी कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। एक घंटे तक जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी आजमगढ़ से यहां आएंगे और इसके बाद भदोही के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम के आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान में जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है। इससे जहां कड़ी धूप से लोगों को राहत मिलेगी, वहीं आंधी-तूफान से भी बचाव होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि यहां पर 30 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना हैं, लेकिन मोदी के रहने पर टेंट में करीब 25 हजार लोग उपस्थित रहेंगे। आमजन के लिए कुर्सियां लगेंगी, बाकी लोग आते-जाते रहेंगे। इसमें आगे एक हजार वीआईपी कुर्सियां लगाई जा रही हैं। 

डी-आकार का रहेगा घेरा 
पीएम की जनसभा के लिए 60 फीट बाई 32 फीट का मंच बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से 45 फीट दूर डी-आकार का घेरा बनाया गया है। इसमें कोई परिंदा भी नहीं पर मार सकेगा। 


मंच पर ये लोग करेंगे अगवानी
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। इसके अलावा जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी, सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, स्थानीय भाजपा सांसद, विधायक व प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के बाबत बाबत सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि 16 मई को पीएम की जनसभा होगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने अपने हाथ में ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed