{"_id":"664b696dc287c7f83a0acc9b","slug":"lok-sabha-election-dhananjay-singh-vineet-singh-brijesh-singh-election-campaign-of-bp-saroj-in-jaunpur-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: बीपी सरोज के चुनाव प्रचार में जुटे धनंजय सिंह समेत ये दिग्गज नेता, की वोट करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: बीपी सरोज के चुनाव प्रचार में जुटे धनंजय सिंह समेत ये दिग्गज नेता, की वोट करने की अपील
Mon, 20 May 2024 08:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 08:47 PM IST
सार
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का समय नजदीक आता जा रहा है। इसको लेकर प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से तैयारियां और प्रचार-प्रसार भी कर रह हैं। इसी क्रम में सोमवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ एमएलसी विनीत सिंह और बृजेश सिंह ‘प्रिशु’ ने भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के लिए जनसमर्थन मांगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते धनंजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के भोड़ा गांव में स्थित श्री सहदेव इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार की शाम मछलीशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के पक्ष में प्रचार के लिए जनसभा का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी जनसभा में आए लोगों से बीपी सरोज के लिए वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में धनंजय सिंह मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि मिर्जापुर के एमएलसी विनीत सिंह व जौनपुर के एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंशु' ने भी बीपी सरोज के पक्ष में वोट करने की अपील की। धनंजय सिंह ने कहा कि बीपी सरोज बहुजन समाज पार्टी में रहने के दौरान से ही उनसे जुड़े हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
एमएलसी विनीत सिंह व बृजेश सिंह ने अपनी बात रखी और बीपी सरोज को भारी मतों से जिताने को कहा। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह मंकू द्वारा किया गया। इस मौके पर कमलेश सिंह, विजय यादव, संजय सिंह, ललित सिंह, चंदन सिंह, बलबिंद्र चैहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन