{"_id":"664f2a764cb4201aed08a73c","slug":"lok-sabha-election-akhilesh-yadav-attacked-bjp-in-jaunpur-public-meeting-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, बोले- हम संविधान बचाने को लड़ रहे हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, बोले- हम संविधान बचाने को लड़ रहे हैं चुनाव
Thu, 23 May 2024 05:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 05:11 PM IST
सार
Lok Sabha Election: सपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा वहीं, 4 साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है अगर संविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से सफाया करें। यूपी के चुनावी रण में लगातार भाजपा हमलावर सपा अध्यक्ष जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के लखनीपुर गांव में गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि में यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा पार्टी प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार देश के प्रधान सांसद अपने क्योटो से भी हारने जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा का इस बार प्रदेश के 80 सीट से एक को छोड़कर पूरी तरह सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताया और कहा कि आपको और हमको अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। उन्होंने सरकार पर पेपर जानबूझकर लीक कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हिसाब लेना है। 10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार के।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर किसानों को धोखा दिया है यूरिया बोरी से हाथ चोरी करने का काम भी हुआ है और उसे बनाने वाली कंपनी से पैसा वसूला गया उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे उनका अकाउंट डाउन शुरू हो गया है यह चुनाव हमारी नहीं बल्कि आने वाली आने वाले भविष्य का चुनाव है।
जब भांजनी पड़ी लाठी
हेलीपैड पर जाने से रोकने के लिए केंद्रीय पुलिस बल और जिले पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर जैसे ही लैंड किया सपा कार्यकर्ता हेलीपैड की तरफ दौड़ना शुरू कर दिए, जिससे भगदड़ शुरू हो गई किसी तरह पुलिस ने रोका।