फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Locust team changed path, turned to Pratapgarh

टिड्डी दल ने बदला रास्ता, प्रतापगढ़ की ओर मुड़े

Thu, 11 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Locust team changed path, turned to Pratapgarh
जौनपुर। किसानों की फसल के लिए खतरे का सबब ने टिड्डी दल के प्रयागराज की सीमा में प्रवेश के बाद हरकत में आए कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को राहत की सांस ली। टिड्डी दल का लोकेशन प्रयागराज के बाद कौशांबी और प्रतापगढ़ की ओर मिला है। उनके दूसरी ओर मुड़ने से जिले के किसानों ने भी चैन की सांस ली है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से टिड्डी दल के हमले की आशंका से जिले के किसान सहमे हुए थे। पड़ोसी जिले तक दस्तक के बाद यहां अलर्ट जारी कर दिया गया था। बुधवार की सुबह से ही कृषि विभाग, ब्लाक और मुंगराबादशाहपुर नगर पलिका की टीमें सीमा पर निगाह जमाए हुए थीं। गांव-गांव जाकर किसानों को आगाह किया जा रहा था कि वो टिड्डी दल के नजर आते ही बचाव के लिए क्या-क्या करें। दो दिनों की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को जब टिड्डी दल के दूसरे जिले का रुख करने की सूचना मिली तो अफसरों ने राहत की सांस ली। उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने बताया कि टिड्डियों का एक दल कौशांबी और दूसरा प्रतापगढ़ की ओर मुड़ गया है। फिर भी सीमा पर निगरानी रखी जा रही है। किसानों को बचाव के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed