{"_id":"655e43a7d6fda5cd830216f9","slug":"lock-hanging-in-toilet-dirt-in-urinal-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-8546-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शौचालय में लटका रहा ताला, यूरिनल में गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शौचालय में लटका रहा ताला, यूरिनल में गंदगी
विज्ञापन
जौनपुर। रोडवेज डिपो परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए बना शौचालय तीन माह से बंद है। यूरिनल में गंदगी है, जबकि महिला यूरिनल में भी ताला लगा है।सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को हो रही है।
जौनपुर डिपो से प्रतिदिन करीब आठ हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में डिपो परिसर में ही यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया शौचालय विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से बीते तीन माह से बंद पड़ा है। परिसर में बने यूरिनल में पानी की व्यवस्था व निकासी नहीं होने से गंदगी भरी है जबकि महिला यूरिनल में ताला लगा है। हालांकि रोडवेज से कुछ ही दूरी पर सामुदायिक शौचालय है, लेकिन वहां पहुंचने तक यात्रियों की बसें छूटने का डर बना रहता है।
बुधवार को खुटहन के पनौली से आई नीलम यादव ने बताया कि मुंबई जाने के लिए डिपो से वाराणसी के लिए बस पकड़ने आई थी। शौचालय गई तो ताला लटका मिला। केराकत के गंगौली निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि वह लखनऊ की बस का इंतजार कर रहा था। लघु शंका के लिए यूरिनल की तरफ गया तो वह गंदगी से भरा था।
विज्ञापन
डिपो परिसर में बने शौचालय का ठेका खत्म होने से बंद कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया कर जल्द ही इसे खोल दिया जाएगा। यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए परिसर के कुछ ही दूरी पर सामुदायिक शौचालय बना है। -रमेश चंद्र सिंह, एआरएम जौनपुर डिपो।
इन रेलवे स्टेशनों पर भी समस्या
मड़ियाहू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर नया शौचालय बनाया गया है, लेकिन उसमें अभी पानी की सुविधा नहीं है जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। वहीं दिव्यांग शौचालय में भी ताला बंद है। स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया है कि विभाग ने शौचालय बना दिया है, लेकिन पानी की व्यवस्था न होने पर उसे अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया। बदलापुर में रेलवे स्टेशन के शौचालय में साफ सफाई न होने से यात्री परेशान हैं। यात्री विनोद कुमार, सुरेश यादव ने बताया है कि शौचालय में गंदगी का आलम है।