{"_id":"67e2fc34d9d210d94c04c374","slug":"llm-started-on-20-seats-in-purvanchal-university-jaunpur-news-c-193-1-va11001-131744-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूर्वांचल विवि में 20 सीटों पर एलएलएम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूर्वांचल विवि में 20 सीटों पर एलएलएम शुरू
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) कोर्स की अनुमति मिल गई है। विद्या परिषद की बैठक के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कोर्स को शुरू करने की योजना बनाई है। प्रवेश समिति के पत्राचार के बाद विश्वविद्यालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी करी जाएगी।
एलएलएम कोर्स में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को पीयूकैट की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में सफल होने के बाद ही छात्रों का प्रवेश मिलेगा। एलएलएम कोर्स में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को सालाना 60 हजार रुपये जमा करना होगा। विश्वविद्यालय में विधि विभाग में पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के अलावा गाजीपुर और जौनपुर के कई कॉलेजों में विधि की पढ़ाई हो रही है। विवि प्रशासन ने बताया कि यह कोर्स विधि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। नई शिक्षा नीति के तहत यह कोर्स विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और विधि क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। विवि प्रशासन ने बताया कि यह कोर्स विधि के छात्रों के लिए नए अवसर खोलेगा और उन्हें कानूनी अनुसंधान एवं उच्च अध्ययन के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
...........
वर्जन ...
एलएलएम कोर्स के संचालन की अनुमति विद्या परिषद की बैठक के बाद मिल गई है। प्रवेश समिति के पत्राचार के बाद प्रवेश प्रक्रिया की से संबंधित अधिसूचना प्रवेश सेल द्वारा जारी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रोफेसर देवराज सिंह, डायरेक्टर, दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थान पीयू।