फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   LIU will investigate and submit report to SP

Jaunpur News: एलआईयू जांच कर एसपी को सौंपेगी रिपोर्ट

Mon, 30 Sep 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
LIU will investigate and submit report to SP
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी इनवायरमेंटल साइंस विभाग के प्रोफेसर सुधीर कुमार उपाध्याय पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में एलआईयू की टीम ने शनिवार और रविवार दोनों दिन जांच की है। टीम ने जांच के तहत विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों के प्रोफेसर से पूछताछ भी की। एलआईयू जल्द ही अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जांच में प्रोफेसर की संलिप्तता पाई गई है। विस्तृत जांच के बाद एलआईयू की टीम जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा को रिपोर्ट सौंपेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की जांच के लिए शनिवार को एक आंतरिक प्रकोष्ठ कमेटी गठित की है। समिति में कुल 9 से 11 सदस्य शामिल है जो मामले की गहनता से जांच कर रहे है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया की एलआईयू की टीम के द्वारा जो भी जानकारी मांगी थी वह सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। टीम जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी अपने स्तर से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पर्यावरण विज्ञान विभाग के संविदा शिक्षक सुधीर कुमार उपाध्याय पर 2020 से लेकर अब तक कई छात्रों ने दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। 2020 में कई छात्राओं ने प्रोफेसर पर सही ढंग से कक्षाएं न लेने, दूसरे शिक्षकों की बुराई करने और घूस लेने के आरोप लगाए थे। इस साल एक अन्य छात्र ने भी प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसमें व्हाट्सएप पर अनुचित मैसेज, कॉल, और फोटो-वीडियो की मांग की बात कही गई थी। 2022 में भी एमएससी की एक छात्रा ने मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की शिकायत की, जिसमें प्रोफेसर पर अनुचित कॉल और मैसेज के माध्यम से परेशान करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed