फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   listen problem

अधिकारियों और विधायक ने सुनी समस्या 

Fri, 01 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
listen problem
मड़ियाहूं तहसील सभागार में अमर उजाला की चौपाल में जनता की समस्या सुनतीं विधायक श्रद्धा यादव, एसडीएम रामकेश यादव, सीओ मछलीशहर हितेंद्र कृष्ण सहित अन्य अधिकारी।
 अमर उजाला और मैक्स ब्लाक्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित चौपाल में अधिकारियों और स्थानीय विधायक ने सैकड़ों लोगों की समस्या सुनीं। दर्जन भर से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मड़ियाहूं में चौपाल लगने की पूर्व सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्हें कृषि विभाग, समाजवादी पेंशन योजना, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, उद्यान, पशु पालन, मिनी कामधेनु डेयरी योजना, मत्स्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक श्रद्धा यादव ने कहा कि सरकार की तरफ से जो योजनाएं संचालित की गई हैं उसका लोगों को लाभ लेना चाहिए। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि कई ऐसी योजनाएं हैं जिसके बारे में लोगों को पता तक नहीं है। राजस्व और पुलिस अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि जो योजनाएं हैं उसके बारे में लोगों को बताया जाए ताकि लोग इसका लाभ ले सकें। एसडीएम रामकेश यादव ने राजस्व की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीओ मछलीशहर हितेंद्र कृष्ण ने दहेज और दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता देने और महिलाओं को कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। चौपाल में वैसे तो काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए लेकिन करीब 85 से अधिक लोगों ने लिखित शिकायतें दर्ज कराईं। 20 से अधिक लोगों ने सूखा राहत चेक न मिलने की शिकायत की। जिनकी समस्या का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।


इनमें त्रिलोकीनाथ, विजय श्याम, राजकिशोर, गोमल आदि के चेक मामूली त्रुटि के कारण कैश नहीं हो सका था। विधायक श्रद्धा यादव के निर्देश पर तहसीलदार केडी शर्मा ने त्रुटियों को ठीक कर किसानों को राहत दिलाई। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, अता उल्ला खान, फिरोज अंसारी, सरदार सिंह बग्गा, प्रधान राजेंद्र यादव, खालिद खान, समाज सेवी नसीम अहमद, बाबा चौरसिया, मोहनलाल यादव, चंद्रभान यादव, अनीशुरहमान, केके सिंह आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed