फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   List of mass marriages not yet provided

Jaunpur News: सामूहिक विवाह की अब तक नहीं दी गई सूची

Sun, 18 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
List of mass marriages not yet provided
जौनपुर। जौनपुर महोत्सव में 1001 सामूहिक विवाह कराया गया था। इसमें से 4 जोड़ों का विवाह फर्जी निकला था। इसका खुलासा खुद प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने जौनपुर कार्यक्रम के दौरान किया था। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से सभी जोड़ों से संबंधित सूची जारी करने को कहा था लेकिन दो माह बाद भी सूची जारी नहीं हो सकी है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से शाही किला में बीते 10 से 12 मार्च तक जौनपुर महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें 12 मार्च को सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसमें चार जोड़ों के विवाह में फर्जीवाड़ा पाया गया था। इसके बाद इनके खाते में 51 हजार की धनराशि रोककर शेष के खाते में धनराशि भेज दी गई।
विज्ञापन

ये था मामला-फर्जीवाड़े में मड़ियाहूं के भाई-बहन की शादी का मामला था। दो महीने पहले हुई बैठक प्रभारी मंत्री एके शर्मा की बैठक में डीएम ने स्वीकार किया था कि मामला उनके संज्ञान में है। अपात्र जोड़ों के खाते में धनराशि नहीं भेजी गई है। सामूहिक विवाह में सत्यापन में यह बात सामने आई थी कि शहर, मड़ियाहूं व दो अन्य ब्लाॅकों में एक-एक अपात्र जोड़ों की शादी हुई है। इसकी जांच पूर्व सीडीओ सीलम साईं तेजा कर रहे थे।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में चार जोड़ों की फर्जी शादी का मामला सामने आया था। उनके पैसे रोककर बाकी सभी के खाते में धनराशि भेज दी गई है। मामले में जांच अभी जारी है। जल्द ही सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। -डॉ.दिनेशचंद्र, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed