{"_id":"68d19c43e4eb7a5790032a88","slug":"list-of-gold-medal-winners-for-convocation-released-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-141230-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची जारी
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडल पाने की सूची को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर छात्रों से आपत्तियां मांगी गई हैं।
कुलपति सभागार में सोमवार को हुई समिति की बैठक में मेधावियों की सूची पर चर्चा हुई। समिति की ओर से तैयार 81 मेधावियों की सूची तैयार उस पर विचार किया गया। समिति की सहमति के बाद सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
संबंधित छात्रों को पत्र जारी कर सूची में अपने साथ अन्य जानकारी का अध्ययन कर उसमें मिलने वाली त्रुटियों पर आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियां आने के बाद सूची में जो खामियां होंगी, उसमें सुधार कराया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक कुलसचिव डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूची को अंतिम रूप देने के साथ ही उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिस भी छात्र को सूची पर कोई आपत्ति है तो वह दर्ज करा सकता है। आपत्ति के आधार पर खामियों को दूर कर सुधार किया जाएगा। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 6 अक्तूबर को होना है।