फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   liquor shops

शराब की दूकान खुली महिलाअों का हंगामा

Mon, 17 Apr 2017 12:58 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 17 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
 liquor shops
शराब - फोटो : SELF
मुंगराबादशाहपुर-जंघई रोड स्थित लतहरिया में देशी शराब की दूकान खोले जाने पर गांव की महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। सुबह जब देखा की शराब की दूकान खुल गई है तो गांव के तमाम महिलाएं हंगामा करते हुए सड़क पर उतर गई। दूकान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे बंद कराने की मांग करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह गांव के लोग उठे तो देखा कि शराब की दूकान खुल गई है। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव की महिलाएं और पुरुष इकट्ठा हो गए। शराब की दूकान के विरोध में नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि घनी बस्ती के बीच शराब की दूकान क्यों खुलवाई गई। जबकि बगल में ही शिक्षण संस्थान और मंदिर भी है। महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी इसके बाद भी महिलाएं शांत नहीं हुई। पुलिस ने उनकी बात उच्च अधिकारियों तक बात पहुंचाने के आश्वासन दिया तब जाकर वह शांत हुई। इस दौरान जाम से वाहनोंकी आवाजाही रुकी रही। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसकी सूचना बसपा विधायक सुषमा पटेल को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रेनू देवी, रमना देवी, गंगा देवी, सीमा देवी, गुधना देवी, जमुना आदि रहे। एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि महिलाओं को यह आश्वासन देकर शांत करा दिया गया है कि वह डीएम से मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed