{"_id":"6877f5225fd476393a0b6046","slug":"lineman-died-while-connecting-jumper-villagers-blocked-the-road-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-137495-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जंफर जोड़ते समय लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जंफर जोड़ते समय लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में मंगलवार की रात प्राइवेट लाइनमैन गुलशन (29) की जंफर जोड़ते समय मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या की आशंका पर बुधवार की दोपहर दो बजे सिद्दीकपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने उसके साथियों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की। सीओ परमानंद कुशवाहा ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि कोठवार घनघनुवा गांव निवासी गुलशन (29) लाइनमैन का काम करता था। मंगलवार की रात वह गिरधरपुर गया था। वहां उसे जंफर जोड़ना था। ग्रामीणों ने बताया कि गुलशन जंफर जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे उसका एक हाथ झुलस गया। वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे सिद्दीकपुर चौराहे पर पहुंचकर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर करीब 20 मिनट तक चक्काजाम कर दिया। उन्होंने गुलशन के साथियों पर मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की व मृतक आश्रित को 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करने लगे। थोड़ी देर बाद सूचना पर पहुंची सरायख्वाजा थाना की पुलिस ने भीड़ को हटाने के प्रयास में जुट गई। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। मौके पर क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित कर लिया और सड़क से किनारे हटाकर कर आवागमन चालू कराया। करीब 2 घंटे की बातचीत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा खत्म कर दिया।
चक्काजाम खत्म करा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही तय हो पाएगा कि घटना हत्या थी या हादसा। -परमानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर।
शादी के एक साल बाद ही छूटा जीवनसाथी का साथ :-मल्हनी। गुलशन का विवाह पिछले वर्ष सोंगर गांव के चंद्रभान की पुत्री महिमा नामक युवती से हुआ था। शादी को अभी केवल एक साल ही बीता था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। गुलशन की पत्नी इस खबर को सुनते ही बेसुध हो गई और लगातार रोते हुए वह बार-बार यही कहती रही कि मेरे सुहाग को क्यों छीन लिया। अभी तक दोनों की कोई संतान नहीं थी। शादीशुदा जीवन की शुरुआत के इतने कम समय में ही उसका अंत हो जाना पूरे गांव को स्तब्ध कर गया।
विज्ञापन
भाई-बहनों में सबसे छोटा था गुलशन :-मल्हनी। गुलशन चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार में सबसे दुलारा और मेहनती माने जाने वाले गुलशन को हर कोई पसंद करता था। घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी, इसी कारण गुलशन छोटे-मोटे बिजली के काम करके रोज़ी-रोटी चलाता था। वह काफी मिलनसार और सहयोगी स्वभाव का था, जो हर किसी की मदद को तत्पर रहता था। मां संताररा देवी व पिता दयाराम तो लगातार बेहोश हो जा रही हैं और पिता सिर्फ बेटे की तस्वीर को देखते हुए आंसू बहा रहे हैं।
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप-मल्हनी। गुलशन की मौत के बाद ग्रामीण गुलाबचंद्र, संजय, प्रदीपक कुमार, मोहनलाल का आरोप है कि अक्सर गांवों में बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिजली मरम्मत के कार्य कराए जाते हैं। बिजली विभाग समय पर काम पूरा नहीं करता। गांव में बिजली की खराबी कई दिनों से बनी थी, और गुलशन को निजी तौर पर बुलाया गया था ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। घटना के समय बिजली शटडाउन नहीं लिया गया था, जिसकी चपेट में आने से हादसा हुआ। घटना के वक्त उसके साथ कोई था जो फरार है। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रात में शटडाउन की कोई सूचना नहीं मिली थी। यह हादसा 11 हजार हाइटेंशन तार के फ्लैशिंग होने से हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।