{"_id":"5e0f833e8ebc3e87a820697e","slug":"light-rain-changed-weather-patterns-jaunpur-news-vns5032065125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
बारिश से बदला मौसम का मिजाज
जौनपुर। दो दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत देने के बाद मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट ली। सुबह हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली, मगर उसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते नजर आए। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे।
बीस दिसंबर के बाद से मौसम ठंडा हो गया था। लगातार कोहरा और बादल के चलते सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे थे। तेज सर्द हवाओं से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए थे। टोपी, स्वेटर, जैकेट, मफलर भी राहत दे पाने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। जैसे-तैस ठंड से जूझते लोगों को नए वर्ष के पहले दिन राहत मिली। दिन भर धूप खिलने से लोग मस्ती के मूड में रहे। बृहस्पतिवार को धूप और चटख हुई तो लगने लगा था कि अब कड़ाके की सर्दी खत्म हो जाएगी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। सूरज की एक झलक पाने के बाद पूरे दिन आसमान ही निहारते रह गए। बादलों और तेज हवाओं के चलते गलन और ठिठुरन में इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड था। शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान लुढ़ककर 18 और 12 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया। वातावरण में 98 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई, जबकि हवाओं की रफ्तार 23 किमी प्रति घंटे तक थी।
कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डॉ.पंकज जायसवाल के मुताबिक पश्चिमी बिछोभ के कारण मौसम में दिन-प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। अगले दो दिन में मौसम साफ होगा। चार जनवरी को हल्की वर्षा के आसार हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं के लिए मौसम अनुकूल है, लेकिन आलू, चना, मटर सहित अन्य फसलों को इससे नुकसान होगा। किसान ऐहतिहयात बरतें। फसल में कोई भी बदलाव दिखने पर तत्काल कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर सलाह लें।
विज्ञापन
ठंड से युवक की मौत
खुटहन। थाना क्षेत्र के महमदपुर गुलरा गांव में शुक्रवार को ठंड से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी धनी निषाद (26) पुत्र बचई गुरूवार की शाम रोज की तरह खाना खाने के बाद बिस्तर पर सोने गया। आधी रात में जगकर उसने पिता से तेज ठंड लगने की परेशानी बताई। पहले तो उसे और रजाई व कंबल ओढ़ाया गया। थोड़ी देर बाद उसने सीने में दर्द होने की बात कही। आनन-फानन में घरवाले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।