{"_id":"67aa5061365c883336053f34","slug":"light-heat-during-the-day-cold-at-night-is-bad-for-health-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-129523-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दिन में हल्की गर्मी, रात में सर्दी सेहत पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दिन में हल्की गर्मी, रात में सर्दी सेहत पर भारी
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन तापमान अधिक और रात में सर्दी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। दिन में हल्की गर्मी तो रात में हल्की ठंड के कारण लोग सर्दी जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार तो जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। ओपी़डी में 1476 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। दिन में गर्मी देखकर लोग रात की सर्दी के प्रति लापरवाह हो रहे हैं। यहीं लापरवाही बीमारी का कारण बन रही है। मौसम बदलने के साथ ही जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस और हृदय रोगी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. अशोक कुमार यादव ने बताया कि बदलते मौसम में श्वास, दमा, ब्लड प्रेशर, हृदय और खांसी के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। अस्पतालों में धीरे-धीरे ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जो मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। सर्दी जुकाम के अलावा खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा बदन दर्द, जोड़ों का दर्द और सांस फूलने से परेशान मरीज भी आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चार से पांच सौ मरीज सर्दी जुकाम के ही निकल रहे हैं। उधर, अस्थमा, दमा, ब्लड प्रेशर, सांस फूलने और सीने में दर्द के मरीजों की संख्या भी कम नहीं है।
मौसम में बदलाव के कारण लोग लापरवाह हो रहे हैं। यह लापरवाही बीमारी का कारण बन रही है। सुबह और शाम की ठंडक को अनदेखा न करें। लापरवाही सेहत को बिगाड़ सकती है। डा. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण लोग लापरवाह हो रहे हैं। यह लापरवाही बीमारी का कारण बन रही है। सुबह और शाम की ठंडक को अनदेखा न करें। लापरवाही सेहत को बिगाड़ सकती है। डा. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन