{"_id":"5f340d1a8ebc3e3ce407b0ee","slug":"life-lost-due-to-lightning-the-only-brother-among-four-sisters-was-vikas-jaunpur-news-vns5411360155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चपेट में आने से गई जान, चार बहनों के बीच इकलौता भाई था विकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चपेट में आने से गई जान, चार बहनों के बीच इकलौता भाई था विकाश
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसवदिया गांव में मंगलवार की रात बिजली की चपेट में आने से मृत विकास चार बहनों के बीच इकलौता भाई थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। रसवदिया गांव निवासी सतिराम यादव का 14 वर्षीय बेटा विकास रात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी देखकर घर लौट रहा था। वह रास्ते में था तभी बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से हर कोई स्तब्ध रहा।
रसवदिया गांव स्थित डीह बाबा मंदिर पर सजाई गई कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाई गई थी। गांव के तमाम लोग झांकी देखने गए थे। वहां से विकास अपने साथी निखिल शर्मा व अन्य लोगों के साथ लौट रहा था। रास्ते में बिजली की चपेट में आने से विकास की मौत हो गई जबकि निखिल झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतिराम की बड़ी पुत्री नीरज यादव, किरन यादव, नीशू यादव, तथा गुड़िया के बीच विकास अकेला भाई था। अभी रक्षाबंधन के दिन चारों बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उससे अपनी सुरक्षा का वचन लिया था। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। भाई की मौत पर विलाप कर रही बहनों का करुण क्रंदन देख हर किसी की आंखे डबडबा जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर बुधवार को दिन भर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।