फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Licenses of seven fertilizer shops suspended, notice issued to four

Jaunpur News: उर्वरक की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित, चार को नोटिस

Thu, 17 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Licenses of seven fertilizer shops suspended, notice issued to four
जौनपुर। जिले में तहसीलवार एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर सभी 33 उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान उर्वरक की सात दुकानें बंद पाए जाने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं 17 नमूने लिए गए जबकि चार प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया?जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक मिले इसके लिए केराकत क्षेत्र में सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ, केराकत व कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तहसील केराकत में बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति नरहन का निरीक्षण किया। तहसील मड़ियाहूं में भूमि संरक्षण अधिकारी तहसील शाहगंज में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए एवं तहसील सदर में उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में छापे की कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों के स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर, उर्वरक प्राधिकार पत्र, पीओएस मशीन के सापेक्ष स्टॉक, रेट एवं स्टॉक बोर्ड जांच की गई। कुल 33 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, 17 नमूने लिए गए गये एवं सात उर्वरक लाइसेंस निलम्बित किया गया। जबकि चार प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed