फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Letter sent to Principal Secretary on slow progress in construction of medical college

Jaunpur News: धीमी प्रगति से हो रहे मेडिकल कालेज निर्माण को भेजा पत्र

Thu, 27 Apr 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Letter sent to Principal Secretary on slow progress in construction of medical college
जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कालेज के निर्माण में धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को जिला प्रशासन की तरफ से पत्र भेजा गया है। यह पत्र प्रमुख सचिव राजकीय निर्माण निगम व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा को भी भेजा गया है। एक अप्रैल तक आईपीडी सेवा(मरीज भर्ती करके उपचार) शुरू करनी थी लेकिन समय से कार्य नहीं हो सका है। ऐसे में काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण नवंबर 2015 में शुरू किया गया। इसका निर्माण 569 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। यहां फिलहाल एमबीबीएस के दो वर्ष के छात्रों की पढ़ाई चल रही है। ओपीडी सेवा तो शुरू कर दी गई है, लेकिन आज तक आईपीडी सेवा शुरू नहीं हो सकी। इसको नवंबर 2022 में शुरू करना था। बाद में इसकी तिथि बढ़ाई गई फिर भी समय से कार्य पूरा नहीं हुआ। अभी बहुत कार्य बाकी है। प्रथम तल में ओपीडी, आईएसओ बेटल वार्ड में ओपीडी संचालित है, शेष भाग में सभी कार्य करीब पूर्ण है।
विज्ञापन

पेटिंग, सफाई का कार्य चल रहा।राजकीय निर्माण निगम काम करा रहा है। रोजाना 300 मजदूर लगाकर काम कराने का निर्देश दिया गया है, इसके सापेक्ष अभी कम मजदूर लगाए गए हैं। निर्धारित समय पर भवन व आईपीडी सेवा नहीं चालू हो पाने के कारण प्रमुख सचिव राजकीय निर्माण निगम व प्रमुख सचिव शिक्षा चिकित्सा को पत्र लिखा गया है। साई तेजा सीलम, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed