फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Letter sent to Governor and CM to stop counting of votes

मतगणना रोकने के लिए राज्यपाल और सीएम को भेजा पत्र

Thu, 29 Apr 2021 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to Governor and CM to stop counting of votes
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों में भय का माहौल बना हुआ है। जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा की 550 से अधिक शिक्षक, कर्मचारी पंचायत चुनाव में संक्रमित होकर असमय मौत का शिकार हो चुके हैं। हजारों की संख्या में संक्रमित होकर जीवन के लिए मौत से जूझ रहे हैं। जब खुद न्यायालय इन मौतों का जिम्मेदार राज्य निर्वाचन आयोग को मानकर दंड देने की बात कर रहा है। तो हजारों शिक्षकों के संक्रमण को टाला जाना चाहिए। वर्चुअल बैठक के जरिए संगठन ने व्यापक स्तर पर विचार विमर्श कर स्पष्ट किया की प्रशिक्षण से गणना तक किसी भी स्तर पर कॉविड प्रोटोकाल का पालन करने की स्थिति नहीं है। कर्मचारियों से अमानवीय तरीके से व्यवहार किया जा रहा है। जो कर्मचारी दुखद मौत के शिकार हुए उनके दुख की चिंता किसी को नहीं। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, जयकिशुन यादव, डा.प्रविंद सिंह, रामप्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, संतोष रघुवंशी, संजय सिंह ,केश नाथ तिवारी,राजेश यादव, प्रशांत पांडेय, रणंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed