फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Letter handed over to CM to connect Shahganj to Ring Road

शाहगंज को रिंग रोड से जोड़ने के लिए सीएम को सौंपा पत्रक

Tue, 02 Feb 2021 05:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Letter handed over to CM to connect Shahganj to Ring Road
सुईथाकला। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शाहगंज कस्बा को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर विचार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पत्रक में कहा कि शाहगंज पूर्वांचल की सबसे मंडी है, लेकिन जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर के चारों तरफ रिंग रोड अथवा सभी मुख्य मार्गों को बाईपास से जोड़ दिया जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। विधानसभा बदलापुर में 4 वर्ष के कार्यकाल में कराए गए कार्यों का विवरण पुस्तक के रूप में भेंट किया। विधानसभा क्षेत्र में अमूल प्लांट, मिनी उद्योग, कारखाना, सई नदी पर पुल (बोझनाथ घाट करोबीर), केंद्रीय विद्यालय, नगर पंचायत बदलापुर के फेज-दो सीवर लाइन कार्य, घनश्यामपुर के गढ़ा गोपालापुर में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, महराजगंज को नगर पंचायत बनाने, बक्शा-तेजीबाजार-लोहिंदा मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, एनएच-56 सिंगरामऊ मिश्रौली से इमिलियाघाट-पट्टी नरेंद्रपुर होते हुए सरपतहां मोड़ तक का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही योजनाओं और प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed