{"_id":"5e1f640a8ebc3e4ad152cb36","slug":"lekhpal-was-shot-for-five-hundred-rupees-jaunpur-news-vns5053997158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ रुपये के लिए लेखपाल को मारी थी गोली.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ रुपये के लिए लेखपाल को मारी थी गोली.
विज्ञापन
21- महराजगंज क्षेत्र के तेजी बाजार में मंगलवार रात किराने की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा फाय
- फोटो : JAUNPUR
फॉलोअप...
पांच सौ रुपये के लिए लेखपाल को मारी थी गोली
- दिलशादपुर में लेखपाल पर हमले के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज
- घटना के विरोध में बंद रही दुकानें, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तेजीबाजार के दिलशादपुर में मंगलवार की रात लेखपाल को गोली मारने के पीछे सिर्फ पांच सौ रुपये का विवाद सामने आया है। पुलिस को दिए नामजद तहरीर में लेखपाल के भाई ने बताया कि आरोपियों ने दो दिन पूर्व दुकान पर पहुंचकर रुपये मांगे थे, जिसे देने से इंकार कर दिया गया था। इसी खुन्नस में उन्होंने गोली मार दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के विरोध में कस्बे की दुकानें बंद रही।
शाहगंज तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत पवन कुम ार गुप्ता मंगलवार की देर शाम दिलशादपुर बाजार स्थित अपने भाई के किराने की दुकान पर बैठा था। काले रंग की बाइक से आए बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर गोली मार दी। बांए आंख के पास छर्रे लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बुधवार की शाम उसे घर भेज दिया गया। घटना के विरोध में बुधवार को दिलशादपुर बाजार की दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शित करते हुए हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की। देर शाम घायल लेखपाल के भाई राजेश कुमार ने पुलिस को
दो बदमाशों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। राजेश कुमार के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र के गौराकला निवासी कल्लू सिंह व बक्शा के हैदरपुर निवासी करन सिंह ने दो दिन पूर्व दुकान पर आकर पांच सौ रुपये की मांग की, जिसे देने से इंकार कर दिया गया था। इसे लेकर विवाद हुआ था। इसके पूर्व भी वह कई बार विवाद कर चुके हैं। एसओ अंगद तिवारी का कहना है कि लेखपाल के भाई के तहरीर पर दो बदमाशों के खिलाफ गुंडा टैक्स व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
---
लेखपाल संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
जौनपुर। केराकत में आजमगढ़ निवासी लेखपाल की हत्या और महराजगंज में लेखपाल को गोली मारने की घटना के बाद लेखपाल संघ आक्रोशित है। संघ ने 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट में आपात बैठक बुलाई है। संघ के जिला मंत्री जयशंकर यादव ने बताया कि अगर दोनों मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो संघ सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। आए दिन हो रहे हमलों से लेखपाल खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। गुरुवार को बैठक कर आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी।