{"_id":"69064e4d5aceac70870d3ab0","slug":"lekhpal-sangh-submitted-memorandum-for-promotion-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-143597-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पदोन्नति के लिए लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पदोन्नति के लिए लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी केराकत शैलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लेखपालों की वेतनमान, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति व भत्तों से जुड़ी लंबित मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने की मांग की गई।
संघ ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान का उच्चीकरण व भत्तों में वृद्धि जैसी प्रमुख मांगें लंबित हैं। शासन व विभागीय अधिकारियों से लगातार पत्राचार व वार्ता के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने ज्ञापन में कहा कि लेखपालों का प्रारंभिक वेतनमान में ग्रेड-पे में बढ़ोतरी की जाए। साथ ही, यात्रा भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 प्रति माह किया जाए तथा वाहन, स्टेशनरी व साइकिल भत्ता भी अनुमन्य किया जाए।
संघ ने यह भी कहा कि राजस्व निरीक्षक पदोन्नति सूची वर्ष 2025–26 अब तक जारी नहीं की गई है, जबकि शासनादेश 2 जुलाई 2025 व 3 सितंबर 2025 को जारी किए जा चुके हैं। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर चंद्रमोहन यादव, धनंजय सिंह, गोविंद सिंह, अर्चना वर्मा, त्रिभुवन यादव, दुर्गेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।