{"_id":"6817bf795d75bafbf60b5be3","slug":"lekhpal-dies-after-being-hit-by-a-train-family-members-in-turmoil-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-133808-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
तेजीबाजार। सुजानगंज थाना क्षेत्र कल्याणपुर गांव के एक लेखपाल की शनिवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बदलापुर तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल विवेक यादव (31) का शव प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा नीमा गोपालपुर हाल्ट के समीप शनिवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर मिला। शिनाख्त थाना क्षेत्र के उक्त गांव के रहने वाले युवक के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उसका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया है। ट्रेन ड्राइवर द्वारा मेमो भी दिया गया है। ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया था लेकिन वह ट्रेन के सामने आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
चार बहनों व दो भाइयों में सबसे बड़े थे विवेक- बीते 9 दिसंबर को विवेक की शादी हुई थी। पत्नी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रयागराज में रहती है। छोटा भाई धीरज सिपाही है। माता-पिता घर पर रहते हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। विवेक की मौत से माता- पिता सदमे में हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में कर दिया।