फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Leelaha canal bridge became accidental zone, 12 people from four districts died in one year

Jaunpur News: लीलहा नहर पुल बना एक्सिडेंटल जोन, एक वर्ष में चार जिले के 12 लोगों की मौत

Wed, 15 Jan 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Leelaha canal bridge became accidental zone, 12 people from four districts died in one year
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चोरसंड ग्रामसभा में स्थित लीलहा नहर पुल एक्सिडेंटल जोन बन गया है। पिछले एक वर्ष में चार जिले के 12 लोगाें की मौत व 50 लोग घायल हो गए। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इससे भी दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।वर्तमान में कुंभ मेले के लिए गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ जनपद के श्रद्धालु जौनपुर होकर प्रयागराज की तरफ जा रहे हैं। जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर चोरसंड ग्राम सभा स्थित लीलहा नहर पुल घुमावदार होने से दुर्घटना का कारण बन गया है। वाहन पुल या डिवाइडर से टकरा जाते हैं। वर्तमान समय में कोहरे से घटनाओं के बढ़ने की आशंका रहती है। नगर पंचायत द्वारा लगा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र की होर्डिंग भी नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन


केस 1 :-अप्रैल 2024 में आजमढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के औदह सरांवा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार अपनी चाची का अंतिम संस्कार कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही लीलहा पुल के पास पहुंचे बाइक लेकर रेलिंग टकरा गए। हादसे में अरविंद ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि बाइक पर साथ बैठे जिवली थाना बरदह के रहने वाले मोती लाल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


केस 2 :- अप्रैल 2024 में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रेमापुर निवासी लोकेश तिवारी (27) व इसी गांव के संदीप कश्यप(26) बाइक से सड़क किनारे की रेलिंग से टकरा गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 3:-मई 2024 में आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही कार इसी स्थान पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें चालक सुनील यादव निवासी रामगरा थाना उबाव जनपद बलिया के मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में बैठी जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी अरीबा पत्नी सलमान ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। साथ ही जफराबाद के ही काजी अहमद नूर के रहने वाले इश्तियाक खान घायल हुए थे।

केस 4:- एक मई 2024 माह में मऊ जनपद के चंद्रजीत बाइक लेकर डिवाइडर से टकरा गए और दम तोड़ दिया। गौराबादशाहपुर के कुकुहा निवासी मोहन चौहान की भी डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। इसी तरह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र जमुआई गांव के रहने वाले रितेश व कमलेश बाइक से घर जा रहे थे। सड़क हादसे में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रितेश घायल हो गए थे।

...........

सांकेतिक रेडियम व स्पीड ब्रेकर लग जाए तो कम होंगी दुर्घटनाएं :-

लीलहा नहर पुल के पास आजमगढ़-जौनपुर बाईपास मार्ग पर अगर दोनों तरफ हल्के ब्रेकर और सांकेतिक रेडियम लगा दिया जाए तो इससे घटना पर अंकुश लग सकता है। वजह कि यहां पर वाहनों की स्पीड इतनी अधिक होती है।


दुर्घटना रोकने के लिए इस स्थान पर जमीन पर रिफलेक्टर लगा है। पुलिस व जनता के वाहनों पर भी रेडियम लगवाया गया है। पुलिस टीम लगातार चक्रमण करती रहती है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सांकेतिक बोर्ड लग जाए तो और भी अच्छा हो जाएगा।-अजीत रजक, सीओ केराकत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed