फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Leaving teenager, he escaped and escaped

किशोरी को छोड़कर फरार हो गए बोलेरे सवार अपहर्ता

Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Leaving teenager, he escaped and escaped
किशोरी को छोड़कर भागे बोलेरे सवार अपहर्ता
विज्ञापन

एक माह पूर्व स्कूल के रास्ते से अगवा हुई थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया के पास से एक माह पूर्व स्कूल के रास्ते से अगवा की गई किशोरी को बोलेरो सवार अपहर्ता गुरुवार की शाम उसे मुंगराबादशाहपुर कस्बे नई बाजार में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घर पहुंची किशोरी बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार को उसे लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस छानबीन में जुटी है।
सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक की 12 वर्षीय बेटी 25 अक्तूबर को सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह मुख्य मार्ग पर पहुंची थी तभी बोलेरो सवार उसे गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए थे। अगवा किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस छानबीन में लगी थी तभी 28 नवंबर की देर शाम बोलेरे सवार किशोरी के मुंगराबादशाहपुर कस्बे के नई बाजार के पास छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी रात में ही घर पहुंच गई। परिजनों ने रात में ही फोन पर पुलिस को सूचना दी कि बेटी घर पहुंच गई है। गुरुवार को परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उससे अलग से भी पूछताछ की। किशोरी ने परिजनों को बताया कि जिस वक्त उसे गाड़ी में बैठा गया था उसमें दो युवक और एक युवती भी थी। उसे किसी अनजान स्थान पर एक कमरे में रखा गया था। कभी खाना दिया जाता था तो कभी भूखे सो जाती थी। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी घर पहुंची तो उसका शरीर बुखार से तप रहा था। इस संबंध में एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी का मेडिकल भी कराने का निर्देश मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन

मांस के साथ एक गिरफ्तार
केराकत। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर गांव के पास घेराबंदी कर एक मारुति वैन से 40 किलो मांस के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर चंद त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । तभी सूचना मिली कि गंगापुर व मुर्की से मांस लेकर मारुती वैन सवार देवगांव की ओर जा रहे हैं। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर सुल्तानपुर गांव के पास मारुति वैन को रोक लिया। उसमें से 40 किलो मांस बरामद हुआ। मारुति में सवार इफ्तिखार अहमद निवासी देवगांव आजमगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। मांस का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल से टकराकर बाइक सवार दो घायल
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर के पास नत्थनपुर मार्ग पर शुक्रवार को बोलेरो से बचने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक बिजली के पोल से टकराकर घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केराकत क्षेत्र के बेलाव निवासी राम अजोर (27) पुत्र किशोर के घर 28 नवम्बर को शादी थी। मडियाहूं से रामअजोर की बुआ का बेटा भी आया था। सुबह वे उसे बाइक से छोडने जा रहा था। दोनों कबूलपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से बचने के चक्कर में बाइक पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed