{"_id":"61535f2d8ebc3e2bdd0d86ad","slug":"learn-about-weapons-in-the-morning-learn-to-fire-in-the-evening-jaunpur-news-vns6142805158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह जाना शस्त्रों के बारे में, शाम को सीखा दागना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह जाना शस्त्रों के बारे में, शाम को सीखा दागना
विज्ञापन
98 यूपी बटालियन एनसीसी का सात दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पीलीकोठी में चल रहा है। जहां सुबह 7 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक 303 कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 112 लड़की और 191 लड़के शामिल रहे। जिन्हें पांचवें दिन में मंगलवार को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सुबह सभी को शस्त्र की जानकारी और फिर उसे चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, इसके बाद राष्ट्र निर्माण के संबंध में शिक्षा दी गई।
एक अक्तूबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को शुरूआत प्रमुख उद्यमी व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में एनसीसी का अहम रोल है और यह युवाओं का सबसे उपयुक्त प्लेटफार्म है। शस्त्र प्रशिक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का जज्बा और नेतृत्व के गुर सीखकर कैडेट राष्ट्र रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इस दौरान 98 यूपी एनसीसी बटालियन के कैंप कमांडर कर्नल गोविंद कन्याल ने सभी का आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर कैंप एडज्यूडेंट एसएस मिश्रा मिश्रा, के चित्रसेन गुप्ता, लेफ्टिनेंट सुनील कुमार, विनय कुमार, सुबेदार, गुरू दयाल शर्मा, रिटायर्ड एनसीसी आफिसर मुरली पाल आदि मौजूद रहे।
....