फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   LDB Bank's field officer caught with a 10 thousand bribe

Jaunpur News: एलडीबी बैंक के फील्ड अफसर को 10 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा

Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
LDB Bank's field officer caught with a 10 thousand bribe
एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार हरीशचंद चौरसिया भूमि विकास बैंक के फील्ड अफसर व चालक आजाद सरोज।
गौरा (प्रतापगढ़)। जिले में एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ने रानीगंज स्थित भूमि विकास बैंक (एलडीबी) के फील्ड अफसर हरिश्चंद्र चौरसिया और उनके निजी चालक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी पर किसान से कृषि और पशुशाला के लिए लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर निवासी हरिश्चंद्र चौरसिया एलडीबी में फील्ड अफसर है। गांव का ही आजाद सरोज उनका कार चालक है। रानीगंज के सुजहा निवासी विजयकांत बिंद ने खेती और पशुशाला बनाने के लिए एलडीबी बैंक में लोन के लिए आवेदन किया था। फाइल आगे बढ़ाने और लोन स्वीकृत कराने के नाम पर फील्ड अफसर ने 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की।लगातार रिश्वत मांगे जाने से परेशान किसान ने लिखित शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। सोमवार को दोपहर में फील्ड अफसर ने विजयकांत को रकम लेकर फतनपुर बुलाया। विजयकांत के पहुंचने पर वह उसे अपनी कार में बैठाकर गीतानगर की ओर ले गया। रास्ते में धरी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उसने 10 हजार रुपये घूस लिए। एंटी करप्शन टीम ने फील्ड अफसर की कार का पीछा और टीम ने फतनपुर के रामापुर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर उसे व उसके निजी चालक को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद हुए। सीओ प्रशांत राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार हरीशचंद चौरसिया भूमि विकास बैंक के फील्ड अफसर व चालक आजाद सरोज।

एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार हरीशचंद चौरसिया भूमि विकास बैंक के फील्ड अफसर व चालक आजाद सरोज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed