फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laying eyelids and feet for the darshan of Mother Annapurna

मां अन्नपूर्णा के दर्शन को बिछाए पलक-पांवड़े

Sun, 14 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Laying eyelids and feet for the darshan of Mother Annapurna
मां अन्नपूर्णा का स्वागत करने के लिए खड़े लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। करीब 100 साल बाद अपने धाम लौट रही मां अन्नपूर्णा के आगमन को जनपद के लोगों ने अपनी श्रद्धा से ऐतिहासिक बना दिया। मां के दर्शन के लिए रविवार की रात श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। देर रात तक जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। माता के दर्शन को हर कोई बेताब नजर आया। कई घंटे विलंब से पहुंचने के बावजूद देवी के दर्शन के लिए लोग धैर्यपूर्वक खड़े रहे। मूर्ति का जगह-जगह लोगों ने दर्शन किया। स्वागत समारोहों और श्रद्धालुओं की पुष्प वर्षा के बीच मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा का लोग घंटों इंतजार करते रहे। भाजपा व कई सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने मां अन्नपूर्णा के भव्य स्वागत के लिए पंडाल व मंच व्यवस्था के साथ कीर्तन-भजन भी किया।
विज्ञापन

कनाडा से 100 साल बाद वापस लौटी माता अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ मूर्ति की शोभायात्रा का दिल्ली से वाराणसी जाते समय रविवार की रात 9:25 बजे मुंगराबादशाहपुर की सीमा इटहरा में प्रवेश की। जहां राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व सांसद केपी सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू,चेयरमैन शिव गोविंद साहू,पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता, विहिप के काशी प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल आदि के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह (स्वागत द्वार) बनाए गए थे। शोभा यात्रा इटहरा बॉर्डर से होते हुए शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां पर क्षेत्र के विद्वान पंडितों 51 दीपों की आरती उतारकर माता अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति की आरती उतारी। मां की शोभा यात्रा दौलतियां शक्तिपीठ हनुमान मंदिर से होते हुए नगर के मुख्य मार्ग में प्रवेश की। जहां पर जगह-जगह फूलों के स्वागत द्वार बनाए गए थे। माताएं और बहनें सहित श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। लोग घरों के ऊपर से पुष्पा वर्षा कर आशीर्वाद लिया। समूचे नगर में बने पांच स्वागत गेटों को फूल मालाओं तथा विद्युत झालरों को सजाकर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

मछलीशहर: नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर मां अन्नपूर्णा देवी के स्वागत सांसद बीपी सरोज और भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल की अगुवाई में किया गया। इसी रह सिकरारा चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। उसके उपरान्त शहर में पालीटेक्निक चौराहा पर भारत विकास परिषद एवं गंगा समग्र मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा का ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार कर भव्य स्वागत किया। यहां से मां की यात्रा कोतवाली चौराहा पहुंची। रास्ते में संस्कार भारती, दुर्गा पूजा महासमिति, महादेव सेना, जेब्रा, गीतांजलि, संस्कृति प्रकोष्ठ, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, प्रशस्य जेम्स जैसे तमाम सामाजिक संगठन द्वारा बीच-बीच में मां अन्नपूर्णा देवी के यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। चहारसू चौराहा, सदभावना पुल, कलेक्ट्रेट्र चौराहा, अम्बेडकर तिराहा, गांधी तिराहा, जगदीशपुर क्रासिंग होते वाहन सिरकोनी बाजार पहुंची। इसके बाद हुए यात्रा आगे निकली। मध्य रात्रि में जलालपुर चौराहा लोगों ने स्वागत किया, उसके उपरान्त करखियाव औद्योगिक क्षेत्र में वाराणसी बार्डर तक जनपद के लोग मां अन्नपूर्णा देवी के वाहन को वाराणसी के श्रद्धालुओं को सौंपते हुए अंतिम दर्शन कर वापस लौटे।

 मां अन्नपूर्णा का स्वागत करने के लिए खड़े लोग।

मां अन्नपूर्णा का स्वागत करने के लिए खड़े लोग।- फोटो : JAUNPUR

 मां अन्नपूर्णा ।

मां अन्नपूर्णा ।- फोटो : JAUNPUR

मां अन्नपूर्णा का रथ

मां अन्नपूर्णा का रथ- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed