{"_id":"6731b0e3461023e6e006c715","slug":"lawyers-of-jaunpur-demanded-action-against-police-officers-regarding-ghaziabad-case-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसरों पर एक्शन की मांग: गाजियाबाद प्रकरण को लेकर भड़का जौनपुर के वकीलों का गुस्सा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अफसरों पर एक्शन की मांग: गाजियाबाद प्रकरण को लेकर भड़का जौनपुर के वकीलों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
Mon, 11 Nov 2024 12:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:57 PM IST
सार
गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले को लेकर जौनपुर के वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने लाठीचार्ज मामले में पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद जिला जज विवाद में वकीलों पर लाठीचार्ज किए जाने के मामले में दो सप्ताह बाद केराकत तहसील में भी अधिवक्तों ने प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरक्त रहे।
विज्ञापन
सोमवार को तहसील परिसर में बार अध्यक्ष सुभाष सिंह की अगुआई में प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद जिला जज को निलंबित करने व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की मांग की।
विज्ञापन
सुभाष सिंह ने बताया गया कि गाजियाबाद में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। जिला जज को निलंबित करने की मांग की है। लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई व तत्काल गैर जिला ट्रांसफर की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश पांडेय, अनिल गांगुली, मुकेश शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन