फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Last farewell to former MLA with moist eyes

नम आंखों से दी पूर्व विधायक को अंतिम विदाई

Sat, 19 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to former MLA with moist eyes
जौनपुर। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद को शनिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मीरमस्त मोहल्ला स्थित उनके निवास स्थान से जनाजा उठाकर हौज खास स्थित कब्रिस्तान में लाकर सुपुर्दे खाक किया गया। मदीना मस्जिद नवाब साहब के आहाता में जनाजे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

नमाजे जनाजा से पहले उनके घर पर पूर्व विधायक को प्रशासन की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम और एसपी की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र व एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने जनाजे पर पुष्प अर्पित किया। शोक में नवाब यूसुफ रोड की दुकानें बंद रखी गई। पूर्व मंत्री डॉ. केपी यादव, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन ने उनके जनाजे पर सपा का झंडा अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, इस्तकबाल कुरैशी, शकील अहमद, डॉ. अब्दुल कादिर, निखिलेश सिंह, विजय बागी, फैसल हसन तबरेज, रुखसार अहमद, नासिर खान, अनवारुल हक गुड्डू, डॉ. हसीन बबलू, शकील मंसूरी, श्रवण जायसवाल, जावेद महमूद, अब्दुल अहद, डॉ जावेद, डॉ जाफरी, कमाल आजमी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed