फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Last date for filling online examination form is 13th May

Jaunpur News: ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 13 मई

Mon, 11 May 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Last date for filling online examination form is 13th May
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों बीएड, एमएड समेत आधा दर्जन अन्य विषयों की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मई तक समर्थ पोर्टल से भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 14 मई तक विस्तारित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश पर विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जनपद के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर के बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम, बीएससी एजी तथा एमएससी एजी के परीक्षा फाॅर्म भरे जा रहे हैं। सम सेमेस्टर के सत्र 2025-26 में प्रवेशित छात्र/छात्राओं के संस्थागत एवं कैरी फारवर्ड के परीक्षा फाॅर्म ऑनलाइन भरे जाने और शुल्क जमा कराने के लिए तिथि विस्तारित की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भरने एवं सत्यापन की तिथि 13 मई और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 14 मई तक की गई है। इन पाठ्यक्रमों के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ सेमेस्टर, छठे, आठवें सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ सेमेस्टर तथा कैरी फारवर्ड के समस्त फाॅर्म पूर्व की भांति विश्वविद्यालय पोर्टल से भरे जाएंगे। कॉलेज निर्धारित तिथि तक समस्त परीक्षा फाॅर्म भरवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed