फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   lapse in chief minister's security, eight policemen suspended

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 10 Sep 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
lapse in chief minister's security, eight policemen suspended
जौनपुर/करंजाकला। मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान सीएम को काली पन्नी दिखाई गई। इसे सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक मानते हुए आठ पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। जबकि काली पन्नी दिखाने के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर काफिले के साथ निकल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच से एक युवक तेजी से बाहर की ओर निकला और काली पन्नी दिखाई। इस पर कुछ दूरी पर खड़े सुरक्षा कर्मी दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष यादव उर्फ मुलायम निवासी ढेमा, थाना बदलापुर अपने साथी सर्वेश यादव निवासी ग्राम शेरवा के साथ पहुंचा था। वहां मीडिया कवरेज के नाम पर खड़ा था। जब सीएम का काफिला गुजर रहा था, तभी वह जेब से काली पन्नी निकालकर लहराने लगा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक और मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने लापरवाही बरतने के आरोप में मेडिकल कॉलेज के पास तैनात आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें दो उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव व मनोज पांडेय के अलावा सिपाही राजू चौहान, सूरज सोनकर, शेषनाथ चौहान, अभिषेक यादव, सुनील कुमार यादव व जयराम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed