फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lalhi Chhath's statue thrown by chaotic elements, tension

ललही छठ की प्रतिमा अराजक तत्वों ने फेंका, तनाव

Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lalhi Chhath's statue thrown by chaotic elements, tension
ललही छठ की पिंडी उखाड़ने पर हंगामा
विज्ञापन

मीरगंज। क्षेत्र के बसेरवा गांव में शनिवार की शाम ललही छठ की मूर्ति को अराजकतत्वों अराजक तत्वों ने फेंक दिया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।

बसेरवा गांव मे अंबेडकर प्रतिमा के बगल गांव की महिलाएं कई वर्षों से ललही छठ की पूजा करती हैं। वहां चबुतरा बनाकर पिंडी बनाई गयी थी। शनिवार शनिवार को दोपहर कुछ अराजकतत्वों ने ललही छठ मैया की पिंडी चबूतरा सहित उखाड़ दी। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। लोग हो हल्ला करने लगे। इसी बीच किसी ने मामला गंभीर देख पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना को लेकर अभी भी गांव में तनाव है। उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव का कहना है कि पुलिस की जांच से पता चला है कि मौके पर कोई पिंडी नहीं उखाड़ी गई है। मगर असलियत का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed