{"_id":"5e876b9f8ebc3e78c27f9cf8","slug":"lal-darwaja-badi-masjid-sanitize-increased-vigilance-jaunpur-news-vns518889073","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद सैनिटाइज, बढ़ाई गई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद सैनिटाइज, बढ़ाई गई सतर्कता
विज्ञापन
09- लाल दरवाजा की फोटो जहां मिले हैं कोरोना के संदिग्ध।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना के दो मरीजों के मिलने के बाद लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद आदि क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। आसपास के क्षेत्र को शुक्रवार को सैनिटाइज किया गया। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हर किसी को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। पॉजीटिव पाए गए दोनों मरीज करीब एक पखवाड़े तक इसी क्षेत्र में रहे हैं। दोनों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है, उनके 14 अन्य साथियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इन्हें अभी शिया कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
शहर के लाल दरवाजा मस्जिद के समीप एक मकान से मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली की निजामुद्दीन की तबलीगी जमात से लौटे 14 बांग्लादेशी समेत 16 लोगों को पकड़ा था। ये गोपनीय ढंग से यहां रहकर धर्म प्रचार कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को क्वारंटीन करते हुए सैंपल लेकर जांच को बीएचयू भेजा था। गुरुवार की देर शाम आई रिपोर्ट में दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें एक बांग्लादेशी नागरिक और दूसरा उसका गाइड झारखंड के रांची का निवासी है। रिपोर्ट आने के बाद से ही दोनों को क्वारंटीन सेंटर से निकालकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसके अन्य साथियों के सेहत पर निगरानी बढ़ा दी गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक सैंपल लेते समय किसी को सर्दी-खांसी जैसे सामान्य लक्षण भी प्रकट नहीं हो रहे थे। अब उनमें से दो की रिपोर्ट पॉजीटिव होने के बाद लोग सहम गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि करीब पंद्रह दिनों तक साथ रहने वाले अन्य जमातियों में भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है, जो बाद में स्पष्ट हो। उधर, शुक्रवार को नगर पालिका की टीम ने लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद, शिया कॉलेज व आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया। चौदह मार्च को दिल्ली से आने के बाद जमाती पहले कुछ दिनों तक बड़ी मस्जिद में रहे। लॉक डाउन होने के बाद वह लाल दरवाजा मस्जिद के सामने स्थित मकान में चले गए थे।
बगल में रहने वाले आठ लोग किए गए क्वारंटीन
लाल दरवाजा के जिस मकान में बांग्लादेशी नागरिक समेत सभी 16 जमाती शरण लिए हुए थे, उसी के बगल में रहने वाले आठ लोगों को प्रशासन ने शुक्रवार को क्वारंटीन में रख दिया है। आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र का परिवार भी यहां किराए के मकान में रहता है। इनमें तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें इनकी तबीयत सामान्य मिली है। इन्हें भी 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखकर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली से महामना एक्सप्रेस से आए थे जमाती
चौदह बांग्लादेशी नागरिक अपने दोनों गाइड के साथ निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद 14 मार्च को महामना एक्सप्रेस से जौनपुर पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक यहां सभी ने पहले बड़ी मस्जिद में शरण ली। कुछ दिन तक वह यहीं रहे। इसी बीच लॉक डाउन में मस्जिद खाली होने पर सभी लाल दरवाजा स्थित मकान में गए थे। संकरी गली में मौजूद मकान के आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं। हालांकि राहत की बात है कि यहां रहने के दौरान सभी के कहीं बाहर आने-जाने की बात अब तक सामने नहीं आई है।

08- लालदरवाजा स्थित मदरसे के गेट चेक करने के लिए पंहुचे पुलिस के जवान।- फोटो : JAUNPUR