फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ladle's body was found after 16 hours due to police intervention

Jaunpur News: पुलिस के हस्तक्षेप से 16 घंटे बाद मिल सका लाडले का शव

Thu, 03 Apr 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ladle's body was found after 16 hours due to police intervention
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज में स्थित निजी अस्पताल में बुधवार की देर रात मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल संचालक पर परिजनों ने शव न देने का आरोप लगाया। इसको लेकर बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने हंगामा भी किया। सुनवाई न होने पर डीएम डाॅ. दिनेशचंद्र व एसपी डा. कौस्तुभ कुमार को ज्ञापन दिया गया। पुलिस के हस्तक्षेप पर 16 घंटे बाद शव परिजनों को दिया गया। हंगामे के चलते आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

जफराबाद कस्बे निवासी परदेशी निषाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 24 मार्च को उसके लड़के शुभम निषाद व उसके दो दोस्तों की बाइक से नेहरू नगर स्कूल के पास दुर्घटना हुई थी। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। अन्य बच्चों को वह लेकर जिला अस्पताल ले गए तो वहां लोगों ने जवाब दे दिया था। इसके बाद नईगंज में स्थित एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया, वहां से आराम न मिलने पर 26 मार्च को नईगंज तिराहे पर ही दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। इलाज चल रहा था कि एक अप्रैल को हॉस्पिटल के प्रबंधक द्वारा कहा गया कि आपका मरीज मर चुका है। उसको लेकर जाओ। फिर कुछ देर बाद कहा कि शव सुबह लेकर जाना। शव मांगने परर अस्पताल के लोग आनाकानी कर रहे हैं। डीएम व एसपी के हस्तक्षेप के बाद शाम करीब चार बजे परिजनों को शव दिया गया। इसके बाद परिजन रवाना हुए। कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने कहा कि मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस भेजकर दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed