फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lack of public toilets in the market is a problem.

Jaunpur News: बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने से दिक्कत

Wed, 04 Feb 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lack of public toilets in the market is a problem.
केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है। विगत 60 साल से बाजार में अब तक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। जरूरत पड़ने पर लोग भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

इस बाजार में करीब 500 छोटी-बड़ी दुकाने हैं। हर रोज करीब 300 से 400 ग्राहक यहां सामान खरीदने पहुंचते हैं। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों के साथ राहगीरों, ग्राहकों, महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए कई बार शिकायत की गई है लेकिन हर बार आश्वासन मिलता है। थानागद्दी गांव की कुल आबादी करीब पांच हजार है। बाजार में आसपास के लगभग 30 गांवों के लोग खरीददारी करने आते हैं। केराकत बीडीओ हरिओम गुप्ता ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में एक सामुदायिक शौचालय बनने का प्रावधान है, जो गांव में बन चुका है। बाजार के लिए ऊपर के अधिकारियों से बात करके कार्ययोजना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed