फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Labour beaten to death in jaunpur by accused of mobile theft uproar in family

जौनपुर: मोबाइल चोरी के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 22 Apr 2022 02:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Apr 2022 02:33 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले के दुगौली खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह मोबाइल चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Labour beaten to death in jaunpur by accused of mobile theft uproar in family
मजदूर के घर जुटी गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के दुगौली खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह मोबाइल चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव निवासी बिरजू खरवार (52) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह गुरुवार शाम तियरा गांव निवासी जिउधन विश्वकर्मा के यहां आई बारात में पानी भरने गया था। सुबह छह बजे वापस घर आया था। थोड़ी देर आराम कर वह वापस बारात में चला गया।
विज्ञापन


उसने कहा कि वह  विदाई लेकर वापस आता हूं। जैसे ही वह घर से पांच सौ मीटर दूर एक बाग के पास पहुंचा था कि कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।  परिजन भागकर मौके पर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन उसे तियरा बाजार स्थित एक चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के हेतु भेज दिया। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी।। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed