फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laborer riding a scooter dies due to car collision, jammed for two hours

Jaunpur News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार मजदूर की मौत, दो घंटे तक जाम लगाया

Mon, 05 Feb 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Laborer riding a scooter dies due to car collision, jammed for two hours
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव स्थित मड़ियाहूं-कठिराव मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की सुबह कार की टक्कर से स्कूटी सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सीओ व नायब तहसीलदार के समझाने पर मामला शांत हुआ तब जाकर दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दीपापुर निवासी सतीश राजभर (38) पुत्र खुनमुन रविवार सुबह नौ बजे किसी कार्य से स्कूटी से कठिराव बाजार गया था। लौटते समय दीपापुर गांव स्थित मड़ियाहूं-कठिराव मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप मड़ियाहूं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए और जिम्मेदारों को बुलाने के जिद पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह व नायब तहसीलदार संदीप सिंह के समझाने बुझाने पर किसी तरह शांत हुए और जाम को समाप्त किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पत्नी सीमा के लिखित तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मृतक का एक पांच वर्ष का पुत्र व दो साल की पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। नेवढि़यां थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चार पहिया को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed