फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laborer dies after getting buried in sewer line pit, body taken out after three hours

Jaunpur News: सीवर लाइन के गड्ढे में दबकर मजदूर की मौत, तीन घंटे बाद निकाला गया शव

Tue, 05 Dec 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after getting buried in sewer line pit, body taken out after three hours
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र की सुंदर नगर कालोनी (अहमद खां मंडी) में मंगलवार को सीवर लाइन के गड्ढे में मिट्टी धसने से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। प्रशासन व पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी खोदकर करीब तीन घंटे बाद शव को बाहर निकाला। गाजियाबाद निवासी रिजवान (32) पुत्र इस्लाम जौनपुर शहर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन के काम में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार की दोपहर वह सुंदर नगर काॅलोनी में करीब सवा दो मीटर गहरे गड्ढे में उतरकर गिट्टी, बालू, सीमेंट के बने मसाले से जमीन को समतल कर रहा था, ताकि सीवर पाइप लाइन का लेवल ठीक रहे। इसी दौरान गड्ढे के ऊपर सड़क पर दोनों तरफ रखी मिट्टी भरभराकर गिर गई और व दब गया। तीन घंटे के रेक्यू के बाद जेसीबी से करीब पौने छह बजे उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने काम के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। एएसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि सीवर लाइन के काम के दौरान एक मजदूर की दबकर मौत हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद काम करने वाली संस्था टेक्नोक्राफ्ट के निदेशक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed