फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   KYC app will reveal criminal record of candidates

केवाईसी एप बताएगा उम्मीदवारों का आपराधिक रिकार्ड

Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
KYC app will reveal criminal record of candidates
जौनपुर। विधानसभा चुनाव में आने वाले प्रत्याशियों का नामांकन पत्र आनलाइन हो जाएगा। इसी के साथ प्रत्याशियों का रिकार्ड भी आसानी से जान सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप तैयार किया है, जिसे कोई भी एंड्रायड फोन में केवाईसी एप डाउनलोड करके उम्मीदवारों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता कर सकता है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीदवारों के आपराधिक रिकार्ड को सार्वजनिक करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने केवाईसी एप लांच किया है। इस एप पर प्रत्याशी के नामांकन के साथ ही उसका रिकार्ड अपलोड हो जाएगा। कोई भी व्यक्ति एप के जरिए उम्मीदवारों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी कर सकेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के अपराधिक इतिहास के बारे में व्यापक प्रचार और अधिक जागरूकता प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने नो योर कैंडिडेट नामक एक एप्लीकेशन विकसित की है, जिसमें उम्मीदवारों के अपराधिक इतिहास से संबंधित जानकारी सम्मिलित है। इस एप्लीकेशन का लिंक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल एप स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसी तरह दिव्यांग मतगदाताओं की मदद के लिए पीडब्ल्यूडीएप लांच किया गया है। जबकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने के लिए सी विजल एप भी लांच किया गया है। जिसका प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed