फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   kshetr panchaayat aur jila panchaayat ke vaardon ka badalega bhoogol

क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का बदलेगा भूगोल

Mon, 07 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
kshetr panchaayat aur jila panchaayat ke vaardon ka badalega bhoogol
जौनपुर। इस बार पंचायत चुनावों में आरक्षण के साथ ही क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का भूगोल भी बदला होगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। नगरीय क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायतों को बाहर कर नए सिरे से क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का गठन होगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सिरकोनी, सिकरारा, करंजाकला, धर्मापुर और रामपुर ब्लाक के गांवों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में जिले की कुल 1773 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय चुनाव हुए थे। वर्ष 2016 में शहर का सीमा विस्तार हुआ तो 24 गांव शहरी क्षेत्र में शामिल कर लिए गए। वर्ष 2015 में प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत के लिए वोट देने वाले इन गांव के लोगों ने वर्ष 2017 में वार्ड सभासद का चयन किया। ग्राम पंचायतों की संख्या भी घटकर 1749 हो गई। दिसंबर 2019 में शासन ने गौराबादशाहपुर, रामपुर और कजगांव के नाम से तीन नई नगर पंचायतों को मंजूरी दी। इन निकायों में 18 राजस्व गांव समेत 11 ग्राम पंचायतें समाहित हो गईं। दो नई ग्राम पंचायतें भी अस्तित्व में आई हैं। अब कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 1740 हो गई है। ग्राम पंचायतों के नगर में शामिल होने के बाद अब क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों में भी काफी तब्दीली आई है, लेकिन इनका पुनर्गठन अब तक नहीं हो पाया है। पंचायत चुनाव के एलान से पहले शासन ने यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस समिति में सीडीओ, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य हैं। इस कमेटी को क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों के पुनर्गठन का कार्य छह जनवरी तक पूरा कर लेना है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

---
वर्ष 2011 की जनसंख्या बनेगी आधार
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्डों के पुनर्गठन में वर्ष 2011 की जनसंख्या आधार बनेगी। इसके अनुसार ही तय किया जाएगा कि किस वार्ड में कितने गांव होंगे और किसे दूसरे वार्ड में शामिल किया जाएगा। नए परिसीमन के साथ वार्डों का चुनावी समीकरण भी बदलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस कार्यक्रम के तहत होगा पुनर्गठन
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कहा कि 11 दिसंबर तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद 12 से 21 दिसंबर तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची तैयारी कर प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची पर 26 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। दो जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद सूची को अंतिम रुप देकर छह जनवरी को प्रकाशन होगा। परिसीमन के संबंद्ध में आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed