फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kripashankar Singh's Fortuner met with an accident, narrowly escaped injury

Jaunpur News: कृपाशंकर सिंह की फार्च्यूनर का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

Tue, 29 Oct 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kripashankar Singh's Fortuner met with an accident, narrowly escaped injury
लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे और महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह की फार्च्यूनर गाड़ी का सोमवार को जौनपुर वाराणसी मार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर मे एक्सीडेंट हो गया। हादसे में वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह रविवार को मुंबई से जौनपुर के सिद्धार्थ उपवन लाॅन में आयोजित पूर्वांचल युवा महोत्सव में भाग लेने आए थे। सोमवार सुबह अपनी फाॅर्च्यूनर गाड़ी संख्या यूपी 62 सीवाई 0018 से आवास से दिल्ली जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे कि जैसे ही वो जौनपुर बाबतपुर के मध्य
विज्ञापन

अमूल डेयरी के पास एक गाय अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गई। गाय को बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित करना चाहा परंतु तब तक उनकी गाड़ी आगे जा रही पुलिस की गाड़ी से जोर से टकरा गई। इससे वह बाल बाल बच गए, लेकिन फार्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। उसके बाद वह पुलिस की गाड़ी में बैठकर बाबतपुर पहुंचकर दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृपाशंकर सिंह ने बताया कि ईश्वर की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से वे पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं। झटका लगने से उनकी कमर में थोड़ा दर्द जरूर है, परंतु घबराने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed