फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kovid hospitals will have to paste daily information of empty beds

कोविड अस्पतालों को रोजाना चस्पा करनी होगी खाली बेड की सूचना....

Thu, 29 Apr 2021 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Kovid hospitals will have to paste daily information of empty beds
जौनपुर। कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। अब निजी अस्पताल को कोरोना पॉजिटिव मरीज की सूचना प्रदेश सरकार के पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। अस्पताल में आरक्षित बेड व भर्ती मरीजों की संख्या की सूचना भी रोजाना बाहर चस्पा करनी होगी। कोविड कमांड सेंटर में भी इसकी सूचना देनी होगी। मौजूदा व्यवस्था में कोरोना पॉजिटिव की सूचना कोविड-19 कमांड सेंटर में प्राप्त हो रही है। जहां से चिकित्सकों की ओर उपचाराधीन मरीजों से बातचीत करते यह सुनिश्चित किया जाता है कि उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है या नहीं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव को 70 फीसदी बेड कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। शेष 30 फीसदी बेड अस्पताल प्रशासन अपने स्तर से दे सकते हैं। इन अस्पतालों को प्रतिदिन सुबह आठ से शाम चार बजे तक रिक्त हुए बेडों की संख्या की जानकारी अस्पताल के बाहर चस्पा करनी होगी और डाटा पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। इसके साथ ही कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए एडमिशन स्लिप को संबंधित अस्पताल के लिए मानना बाध्यकारी होगा। इसका उल्लंघन उत्तर प्रदेश महामारी अधिनियम के संगत प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed