फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kovid-19 help desk started in east, vice-chancellor inaugurated

कोविड पीड़ितों की सहायता ही मानवता की सेवा है: प्रो. निर्मला

Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 help desk started in east, vice-chancellor inaugurated
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कोविड-19 हेल्प डेस्क का उद्घाटन फीता काटकर किया। कुलपति ने श्यामरथी देवी, अशोक विश्वकर्मा, लक्ष्मी शंकर, मोती लाल को मेडिकल किट, मास्क, सैनिटाइजर नि:शुल्क प्रदान किया। इस केंद्र पर नि:शुल्क मेडिकल किट, सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, सैनिटाइजर उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए ऑक्सीजन के साथ 10 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसमें 4 बेड ऑक्सीजन के साथ बुधवार से ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार एवं गरीबों के लिए यह व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। इस व्यवस्था के संचालन के लिए पंजाब नेशनल बैंक में कोविड-19 राहत कोष के नाम से खाता स्थापित किया गया है। जो भी लोग अंशदान देना चाहें स्वेच्छा से दे सकते हैं। उद्घाटन अवसर पर कुलपति ने 20,000 रूपए का चेक सहायक कुलसचिव वित्त दीपक सिंह को सौंपा। इसी क्रम में डॉ. राकेश कुमार यादव ने दस हजार, सुशील कुमार प्रजापति ने भी पांच हजार रूपए का चेक राहत कोष में प्रदान किया। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने दस हजार, डॉ. समर बहादुर सिंह, प्राचार्य टीडी पीजी कॉलेज दस हजार, डॉ. विजय कुमार सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ दस हजार, डॉ आलोक कुमार सिंह, सचिव खेलकूद परिषद दस हजार, डॉ केएस. तोमर विशेष कार्याधिकारी कुलपति ने भी पांच हजार रुपए राहत कोष में अंशदान देने की घोषणा की। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव क्रमश: अमृतलाल पटेल, अजीत प्रताप सिंह, बबीता सिंह, दीपक कुमार सिंह, चीफ प्राक्टर डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विजय कुमार तिवारी, डॉ. मनोज वत्स, डॉ. अवधेश मौर्य, सत्यम सुंदरम मौर्य, सुमित सिंह, अशोक सिंह रजनीश सिंह, कपिल कुमार त्यागी, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पुनीत सिंह, वार्ड ब्वाय हरदेव राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed