फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kotedars protest against Belapar warehouse

Jaunpur News: कोटेदारों ने बेलापार गोदाम पर जताया विरोध

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kotedars protest against Belapar warehouse
बक्शा। दूसरे राज्यों की तरह कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कोटेदारों ने सोमवार को बेलापार गोदाम पर बैठक कर विरोध जताया। कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि उनकी पीड़ा कोई सुनने वाला नहीं है। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली और गुजरात सरकार की तरह लाभांश बढ़ाया जाए। कोटेदारों से किसी भी कीमत पर मशीन चालू नहीं करेंगे और अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। कोटेदारों ने कहा कि बोरी का वजन नहीं मिलता, जिससे खाद्यान्न कम हो जाता है। साथ ही खाद्यान्न की गुणवत्ता भी सुधरनी चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, रमाशंकर तिवारी, विनोद यादव, संजय कुमार, ओमप्रकाश, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर : नगर के चुंगी चौराहे पर कोटेदारों ने बैठक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। कोटेदारों ने बिना कमीशन बढ़े दुकानें नहीं खोलने का एलान किया। बैठक में कोटा तहसील अध्यक्ष कांता प्रसाद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव, रमेश कुमार, भुवाल दुबे, कमलकांत, बृजेश कुमार, हारिगेन मौर्य, सुभाष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed