फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Knife in old dispute, death of a young man intervening

पुराने विवाद में चाकूबाजी, बीचबचाव कर रहे युवक की मौत

Sun, 31 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Knife in old dispute, death of a young man intervening
28- गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सरसौड़ा रामपुर गांव में हुई मारपीट के बाद मौके पर जांच करने पंहुची पु? - फोटो : COMPACT JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। सरसौड़ा रामपुर गांव में रविवार की दोपहर पुराने विवाद हुई चाकूबाजी में बीचबचाव कर रहे युवक की मौत हो गई। चाकू लगने से पिता-पुत्र समेत पांच अन्य घायल हुए हैं। उनमें एक की हालत गंभीर है। एएसपी सिटी, सीओ केराकत मौका मुआयना किया और पुलिस ने हमले में शामिल दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शकील का गांव के ही शाहिद से विवाद चल रहा है। इसी मामले में रविवार को दोपहर बाद कहासुनी होने गली। मामला तूल पकड़ा तो शाहिद ने चाकू से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। चाकू लगने से शकील (50), उसका पुत्र शौकत (28), लियाकत (26) और बीच बचाव कर रहे पड़ोसी सेराज उर्फ शेरू (25), कलीम (27) और शमीम (19) जख्मी हो गए। उनको तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सेराज उर्फ शेरू को मृत घोषित कर दिया। शौकत की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से शाहिद और उसके भाई जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रामबहादुर चौधरी ने बताया कि हमलावर दोनों भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। चाकू भी बरामद हो गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed