फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kit will provide information about genetic diseases

Jaunpur News: किट से मिलेगी आनुवांशिक बीमारियों की जानकारी

Thu, 18 Jan 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kit will provide information about genetic diseases
करंजाकला (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और स्वरोजगार अपनाने वाले शेखर आनंद ने प्रेग्नेंसी किट जैसी हिथॉक्स-के बनाई है। इसके जरिये एनीमिया की स्क्रीनिंग और एसेंशियल विटामिन की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। कार्डियो वैस्कुलर डिजिज, सिकल सेल एनीमिया के साथ थैलेसीमिया की जांच आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन

यह किट पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंक्यूबेशन सेंटर के कार्यकारी निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, बायोटेक विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो राजेश शर्मा, प्रो. प्रदीप कुमार और नृपेन भट्ट की मदद से तैयार की गई है। शेखर आनंद के मुताबिक, किट की स्टि्रप पर खून की एक बूंद डालते ही आनुवांशिक बीमारियों की जानकारी मिल जाएगी। इसका पेटेंट जल्द ही कराया जाएगा, फिर व्यावसायिक उपयोग शुरू होगा। जो किट बनी है, उसमें प्लास्टिक की स्ट्रिप बनाई गई है। इसके जरिये घर बैठे ही आसानी जांच की जा सकेगी। पैथालॉजी सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किट सस्ती और सुलभ होगी, ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है। उनका कहना है कि आनुवांशिक बीमारियों को पता लगाने में लोगों की उम्र निकल जाती है। कई मामलों में बीमारी का पता भी नहीं चल पाता है। अचानक समस्या सामने आती है। ऐसे में इलाज का मौका नहीं मिल पाता है। किट का इस्तेमाल करके सरकार ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा बदलाव ला सकती है। इसे बनाने में करीब ढाई वर्ष लगे हैं। अभी दाम नहीं तय है। शेखर मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed