फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kidnapper caught, girl recovered

अपहरण करने वाला पकड़ा गया, युवती बरामद

Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Kidnapper caught, girl recovered
- थाना क्षेत्र के सरैया गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जफराबाद। थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी युवती के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से युवती भी मिली है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, जबकि आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
गांव निवासी युवती (19) छह फरवरी को किसी काम से बाजार गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गौराबादशाहपुर के ठकुरची निवासी राकेश यादव पर अपहरण व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मदनलाल, एसआई राजकुमार यादव, रुचि वर्मा, रामप्रीत कन्नौजिया, परवेज अहमद आदि की टीम ने स्थानीय बस स्टैंड के पास से घेरेबंदी कर युवती के साथ अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

---
मुंबई से आए युवक की तबीयत बिगड़ी, गया अस्पताल
महराजगंज। मुंबई के भिवंडी से दो दिन पहले आए युवक की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। वह गांव आने के बाद से गांधीनगर बाजार में अपने दो साथियों के साथ क्वारंटीन में था। शनिवार को अचानक उसे खांसी और बुखार की शिकायत हुई। सूचना पर सीएचसी महराजगंज से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वतंत्र कुमार की टीम क्वारंटीन सेंटर पहुंची। टीम युवक को अपने साथ अस्पताल ले गई। युवक के लक्षणों को देख कोरोना संदिग्ध ही आशंका जताते हुए सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed