फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kidnapped driver from Madhya Pradesh found in Jaunpur

मध्य प्रदेश से अपहृत वाहन चालक जौनपुर में बरामद, अपहर्ताओं ने वाहन स्वामी से मांगी थी 22.50 लाख फिरौती

Mon, 23 Nov 2020 12:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 23 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped driver from Madhya Pradesh found in Jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मध्य प्रदेश से अपहृत एक वाहन चालक को पुलिस ने रविवार को जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के विठुआकला गांव के एक मकान से बरामद कर लिया। लिखा पढ़ी के बाद मध्यप्रदेश पुलिस उसे साथ ले गई। पुलिस ने अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए आसपास के कई गांवों में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


 राजस्थान के जालौर जिले के मेडा ब्राह्मणान गांव निवासी अनिल विश्नोई मध्य प्रदेश के एक कारोबारी का वाहन चलाता है। अनिल पांच नवंबर को टाटा सफारी से कटनी (मध्य प्रदेश) के लिए निकला था। सात नवंबर को वह सतना पहुंचा। वहीं के अमदरा थाना क्षेत्र के एक ढाबे से उसका अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन


अपहर्ताओं ने अनिल विश्नोई के वाहन स्वामी से 22.30 लाख रुपये फिरौती मांगी। मालिक ने फिरौती देने से इंकार कर दिया। अपहर्ता उसे जगह बदल-बदल कर छिपाते रहे। 17 नवंबर को सतना के अमदरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश करते एमपी पुलिस के एसआई आशीष बरकडे अपनी टीम के साथ बदलापुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की मदद से विठुआकला गांव में छापा मारा। अखिलेश यादव उर्फ जेजे के मकान के कमरे में बाहर से ताला लगा था। संदेह होने पर पुलिस ने परिवार की महिला से चाबी लेकर कमरा खोलवाया तो अनिल विश्नोई मौजूद था।

बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल का कहना है कि पूछताछ में चालक ने बताया कि अपहरण के बाद से उसे ठिकाना बदलकर करीब 12 स्थानों पर रखा गया। इस मामले में पुलिस को स्थानीय पेट्रोल पंप मालिक, मनोज यादव कोबरा, टीपू निवासी नेवादा मुखलिसपुर और उनके चार अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed